Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Spread the love

नई दिल्ली (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रेप के चारों आरोपी स्थानीय जनजाति इलाके से आते हैं। इस मामले में पुलिस ने जिन दो नाबालिग लडक़ों को गिरफ्तार किया है उनकी उम्र 14 साल है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात पुलिस ने इस मामले में पारुई पुलिस स्टेशन इलाके से लक्ष्मीरन सोरेन और सुनील सोरेन नाम के दो आरोपियों की गिरफ्तारी की। वहीं दो नाबालिग लडक़ों की गिरफ्तारी भी उसी गांव से कुछ घंटों बाद की गई। बताया जा रहा है कि युवती कोपाई नदी के पास एक लडक़े के साथ बैठी जो उसी इलाके का रहने वाला था। पुलिस पूछताछ में उस लडक़े ने खुद को उस लडक़ी का ब्वॉयफ्रेंड बताया है। युवक का कहना है कि इस दौरान कुछ लडक़े आए और उस लडक़ी को पकडक़र जंगल में ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। लडक़े का कहना है कि उस दौरान उन लडक़ों ने उसके साथ भी मारपीट की।
स्थानीय अदालत ने इस मामले में सोमवार को 10 दिनों के लिए दो आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है जबकि दो नाबालिग आरोपियों को स्पेशल होम भेज दिया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि गैंगरेप में इन चार के अलावा भी कोई शामिल था या नहीं? इस मामले में मजिस्ट्रेट ने पिछले हफ्ते ही पीडि़त लडक़ी का बयान दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के अलावा पोस्को एक्ट में भी मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक स्टेट क्रीमिनल इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने पीडि़त लडक़ी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर स्केच तैयार किया और उसी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। पीडि़त लडक़ी का बोलुर टाउन के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक एक स्थानीय युवक ने लडक़ी को इस हालत में देखा और मदद के लिए गांव भागा। बाद में गांव वालों ने लडक़ी को अस्पताल में भर्ती करवाया।