Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में सत्यापन अभियान, पहले दिन चार हजार लोगों का सत्यापन

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर राज्यभर में शुरू हुए सघन सत्यापन अभियान में पहले दिन गुरुवार देर रात तक पुलिस ने 4094 लोगों का सत्यापन किया। जिसमें 201 लोग संदिग्ध पाए गए। जो बिना सत्यापन या गलत तरीके से रहे रहे थे। उनके खिलाफ पुलिस ऐक्ट, आईपीसी और अन्य अधिनियमों के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस मुख्यायल ने शुक्रवार को डाटा जारी किया। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ज्यायादातर लोग काम के सिलसिले में दिन में बाहर रहते हैं। ऐसे में सत्यापन अभियान देर रात तक चलाया जा रहा है, ताकि सभी लोगों का घरों में या जहां वे रहते हैं, वहां सत्यापन हो सके। पहले दिन 4094 का सत्यापन किया गया। ये अभियान 10 दिन तक चलेगा। राज्य में कहीं से भी आया कोई संदिग्ध इस अभियान से नहीं बच पाएगा। उनको खोजकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।