Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में कोरोना के सात नए संक्रमित मिले, 60 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

Spread the love

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश के चार जिलों में सात नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि 13 मरीज ठीक हुए हैं। गुरुवार, 06 अक्टूबर को सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। फिलहाल प्रदेश में 60 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 597 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए सात मामलों में देहरादून में तीन, पौड़ी में दो, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में एक-एक सक्रिय मरीज शामिल है।
वहीं, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमिसंह नगर, नैनीताल, चमोली, और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 96.00 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.16 दर्ज की गई है।