Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन में उत्तराखंड को दो पदक

देहरादून। जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जूनियर टीम इवेंट में कांस्य पदक और व्यक्तिगत स्पर्धा डबल्स में रजत पदक जीता है। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि प्रतियोगिता भुवनेश्वर में आयोजित हुई। उत्तराखंड के खिलाडियों ने टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। व्यक्तिगत स्पर्धा में शशांक क्षेत्री ने अपने जोड़ीदार तेलांगाना के उनीत कृष्णा के साथ रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक के निकोलस नैथन राज और तुषार सुवीर को 23 -21,21-15 से पराजित किया। उत्तराखंड जुनियर टीम में शिवम मेहता, प्रणव शर्मा, ध्रुव नेगी, अंश नेगी, शशांक छेत्री, मनसा रावत, अवंतिका पांडे, अन्या चौहान, पीहू नेगी, सिद्धि रावत थे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक ने हर्ष जताया है।