Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मैचोड़ गांव में दीवार का मलबा ढहने से मजदूर की मौत, दो घायल

Spread the love


अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के मैचोड़ गांव में मंगलवार को दीवार निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांव में दीवार बनाने के कार्य में लगे मजदूर अचानक धंसे मलबे की चपेट में आ गए, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर के पीछे दीवार निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान पगडंडी के साथ पूरा मलबा अचानक धंस गया और वहां काम कर रहे तीन मजदूर इसके नीचे दब गए। जबकि कुछ दूरी पर मौजूद तीन अन्य मजदूर सुरक्षित रहे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। जिला प्रशासन से एसडीएम संजय कुमार और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। रेस्क्यू टीमों ने मलबा हटाकर दो मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि मजदूर आनंद राम पूरी तरह मिट्टी में दब चुका था। उसे बाहर निकालने पर मृत घोषित किया गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती कराया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *