Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रानीखेत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक का हुआ आयोजन

Spread the love


अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में तहसील रानीखेत सभागार में स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा हुई। स्थानीय जनता ने परिवहन, विशेषकर रानीखेत से अल्मोड़ा तक बस सेवा, सीवर लाइन की व्यवस्था, और शहर में आवारा पशुओं की समस्या सहित अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। यहां जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना तथा जनप्रतिनिधियों से भी स्थानीय मुद्दों को लेकर चर्चा की। बैठक में रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद, प्रमुख क्षेत्र पंचायत ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत, उपाध्यक्ष/मनोनीत सभासद छावनी रानीखेत मोहन नेगी, मंडल अध्यक्ष भाजपा मनीष चौधरी समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार रानीखेत हेमंत मेहरा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने तहसील रानीखेत का निरीक्षण किया। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद के साथ कार्यालय के नवीनीकरण पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने तहसील के सभी पटलों पर तैनात कार्मिकों से कार्यों की जानकारी ली तथा सभी कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने चौबटिया एप्पल गार्डन का निरीक्षण किया। यहां जहां उद्यान विभाग द्वारा सेब के पौधों और रोज गार्डन की विभिन्न जानकारियां जिलाधिकारी को दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ताड़ीखेत ब्लॉक में सब्जी का उत्पादन अच्छा होता है, इसलिए इस क्षेत्र में एक सब्जी मार्केट स्थापित किए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक व्यापक वृक्षारोपण योजना बनाई जाए, जिसमें अधिक से अधिक पौधे, विशेषकर ट्यूलिप के फूलों के पौधे लगाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *