Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

आर्थिक तंगी से परेशान दुकान संचालक ने की आत्महत्या

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। कैंट क्षेत्र के भूड़गांव पंडितवाड़ी में आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी इलेक्ट्रिक दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। कैंट इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि सोमवार देर रात घटना की सूचना मिली। मृतक की पहचान 48 वर्षीय आशीष सेमल्टी के रूप में हुई है। जो भूड़गांव पंडितवाड़ी में इलेक्ट्रिक सामान की दुकान चलाते थे। पुलिस के अनुसार आशीष पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी के कारण तनाव में थे। इसी अवसाद के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे आशीष घर से दुकान गए थे। रात को देर तक वापस नहीं लौटे तो तलाश की गई। परिजन दुकान पर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो आशीष फंदे पर लटके मिले। उन्हें तुरंत फंदे से उतारा गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।