Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा घेराव के बाद जल निगम ने दिया दोबारा डामरीकरण का लिखित आश्वासन

Spread the love



अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की मालरोड में डामरीकरण में हुई दिक्कत को लेकर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए अधीक्षण अभियंता जल निगम के कार्यालय में घेराव किया। पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने दो टूक शब्दों में कहा कि जनवरी माह में माल रोड में जाखन देवी से शिखर होटल तक सीवर लाईन निर्माण का कार्य प्रारम्भ हुआ था जिसको एक माह में पूरा हो जाना था, लेकिन कार्यदाई संस्था जल निगम के द्वारा इस कार्य को पूरा करने में पांच माह का समय लिया गया जिससे पांच माह तक पूरे क्षेत्र के व्यापारी एवं जनता परेशान रही। कर्नाटक ने कहा कि हैरानी की बात है कि सड़क पर डामरीकरण हुए अभी दो माह का समय भी नहीं हुआ है और सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे बन गए हैं। उन्होंने कहा कि बख्शीखोला में सड़क के मध्य में बड़े बड़े गड्ढे बन रहे हैं जिससे उसके आसपास के भवनों को खतरा उत्पन्न हो गया है तथा वाहन चालकों एवं पैदल चलने वाले राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक ने इसके लिए जिम्मेदार जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग के साथ डामरीकरण की जांच की भी मांग की। वार्ता के बाद जल निगम के अधिकारियों ने लिखित रूप में आश्वासन दिया कि बरसात समाप्त होते ही अक्टूबर में सड़क पर पुनः हॉट मिक्स का कार्य किया जाएगा तथा सड़क के गड्ढों को तत्काल भरा जाएगा। इसके साथ ही डामरीकरण की थर्ड पार्टी जांच भी की जाएगी। यहाँ घेराव कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के साथ लीलाधर काण्डपाल, पूरन चन्द्र तिवारी, जगदीश चन्द्र तिवारी, दिनेश चंद्र जोशी, शाहबुद्दीन, नूर खान, हयात सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र जोशी, देवेन्द्र कर्नाटक, हेम जोशी, रोहित शैली, सुधीर कुमार, हिमांशु कनवाल, भूपेंद्र भोज आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *