Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा में पुलिसकर्मी का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

अल्मोड़ा। शनिवार सायं को कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र के लिंक रोड थपलिया स्थित होंडा शोरूम के पास एक पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार शव की पहचान हेड कांस्टेबल अनिल रावत (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम मेहनार बुंगा, जनपद बागेश्वर के निवासी थे। अनिल रावत वर्ष 2007 बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। हाल ही में उनका स्थानांतरण उधमसिंह नगर से अल्मोड़ा हुआ था और वर्तमान में उनकी नियुक्ति बागेश्वर में थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया गया है। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से मामले की तहकीकात की जा रही है।