Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: महिला कांग्रेस की नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन

Spread the love


अल्मोड़ा। महिला कांग्रेस की अल्मोड़ा नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। ज्योति रौतेला के निर्देश पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट की अध्यक्षता में महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। नगर उपाध्यक्ष वीना पांडे, मीरा देवी, आशा शर्मा, दीपा गोस्वामी, कलावती तिवारी, सुमित्रा बिष्ट, रंजना टम्टा को बनाया गया। नगर महामंत्री का दायित्व राधा टम्टा, हेमलता कांडपाल और नगर सचिव चंद्रा आर्या, अनामिका शाह और संरक्षक की जिम्मेदारी सावित्री बिष्ट, तारा तिवारी, मधुबाला को दी गई। सभी पदाधिकारियों का फूल माला से स्वागत कर नियुक्ति पत्र जारी किया गया और अपेक्षा की गई की सभी पदाधिकारी कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आई टी शरद शाह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, विधायक मनोज तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट और संचालन महिला जिला महामंत्री जया जोशी ने किया।