Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शांन्तिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के उद्देश्य से अल्मोड़ा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Spread the love



अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनावों के निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा कर अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना था। अल्मोड़ा एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनावों के निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व पीएसी पुलिस बल द्वारा नगर क्षेत्र के नरसिंहबाड़ी, नियाजगंज, धारानौला, गोपालधारा, बावन सीढ़ी, एलआर शाह रोड, शिखर तिराहा, माल रोड, केम यू स्टेशन, चौहान पाटा, पलटन बाजार होकर कोतवाली अल्मोड़ा तक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनमानस को आगामी लोकसभा निर्वाचन में भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित, आश्वस्त कर सुरक्षा का भाव पैदा करना था। वहीं उपद्रवी व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, शांति व कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को अधिक से अधिक मतदान के लिए भी प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *