Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पदोन्नति के माध्यम से हो प्रधानाचार्य के पदों पर नियुक्ति

Spread the love


अल्मोड़ा। राइका एवं राबाइका में प्रधानाचार्य के पदों पर लोक सेवा आयोग द्वारा विभागीय परीक्षा की विज्ञप्ति जारी किए जाने के विरोध में आज शिक्षकों ने विज्ञापन की प्रतियां जलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य का पद पदोन्नति का पद हैं जिस पर सीधी भर्ती किया जाना उन शिक्षकों के साथ अन्याय है जो पदोन्नति की बाट जोह रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में रोज नये प्रयोग किए जा रहे हैं जिससे छात्रों का नुकसान हो रहा है साथ ही शिक्षकों का मनोबल भी गिर रहा है। उन्होंने यथाशीघ्र विभागीय भर्ती हेतु जारी विज्ञप्ति को निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा ना होने पर समस्त शिक्षक आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर विज्ञापन की प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त किया। इसके साथ ही धौलादेवी ब्लाक में भी शिक्षकों ने प्रधानाचार्य भर्ती हेतु जारी विज्ञापन की प्रतियां जलाकर इन पदों को पदोन्नति से भरे जाने की मांग की। इस मौके पर भूपाल सिंह चिलवाल, हीरा सिंह बोरा, किशन बिष्ट, राजू महरा, नितेश काण्डपाल, हिमांशु बिष्ट, बीडी पांडे, मदन भंडारी, ललित पाठक,मीनाक्षी जोशी, कैलाश रावत, शेखर जोशी , हेमा जोशी, ममता मेहरा, दीपिका रानी, प्रीति जोशी, नितेश आर्य, राजेन्द्र बिष्ट, दीप पांडे, गोविंद रावत, नवीन वर्मा, जनार्दन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *