Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Bageshwar । नायब तहसीलदार ने किया खान का निरीक्षण तो पाई कई खामियां

Spread the love

बागेश्वर : कांडा तहसील के थर्प लोहारखेत में अवैध खनन की शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उपजिलाधिकारी हरगिरी के आदेश पर नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश ने खान क्षेत्र का दौरा किया तो वहां अनियमितता पाई। प्रशासन ने हल्की कार्रवाई करते हुए खान प्रबंधक को नोटिस जारी किया है।

मालूम हो कि किसान राजेंद्र नगरकोटी ने गत दिनों प्रशासन से शिकायत की। उन्होंने बताया कि कांडा के थर्प लोहारखेत में अवैध रूप से खड़िया खनन किया जा रहा है तथा उसके खेत को बिना अनुमति के काट दिया है।

जिस पर उपजिलाधिकारी हरगिरी ने नायब तहसीलदार को जांच के आदेश दिए। जिस पर शनिवार को नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश ने खान क्षेत्र का दौरा किया। पाया कि खान क्षेत्र में सीसी कैमरे नहीं लगाए गए हैं तथा बिना अनुमति के निजी खेत को काटा गया है।

राजस्व विभाग की भूमि में बिना अनुमति के पोकलैंड ले जाया गया है। नायब तहसीलदार ने अनियमितताओं को स्वीकारते हुए इसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंप दी है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि खान मालिक द्वारा रात में भी पोकलैंड से खनन किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से रात्रि में हो रहे कार्य की भी जांच कराने की मांग की है।