Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भारत को पूरे विश्व में मिल रहा सम्मान: कैलाश खेर

Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)। पद्मश्री कैलाश खेर परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। सोमवार को पद्मश्री कैलाश खेर ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। कैलाश खेर ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का बहुत बड़े स्तर पर नाम है। भारत को पूरे विश्व में सम्मान मिल रहा है। भारत की ओर पूरा विश्व देख रहा है। वर्तमान समय में ऐसा लग रहा है, मानो सभी भारतीय जाग गए हैं। यह भारत का समय है जो पूज्य संतों के बिना सम्भव नहीं हो सकता। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि जीवन में स्वयं के कार्यों, व्यवहार और चिंतन पर दृष्टि रखना बहुत जरूरी है। प्रतिदिन स्वयं को चेक करें, चेंज करें और रिचार्ज करें। अगर हम अपने जीवन में प्रसन्नता व शान्ति चाहते हैं तो ‘‘फॉरगेट से पहले फॉरगिव करना होगा। जीवन को रिचार्ज करना है तो वह है संगीत। प्रभु की भक्ति और भक्ति की शक्ति जरूरी है। इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कैलाश खेर को रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया।