Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा हवालबाग मंडल ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

Spread the love


अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी हवालबाग मंडल की ओर से नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का संचालन सुन्दर मटियानी और मनीष बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट ने कहा कि हवालबाग ब्लॉक की महिला ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू का भव्य स्वागत करना पूरे मंडल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ब्लॉक प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट पहचान बनाएगा। बिष्ट ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल और सहयोग से एक मिसाल कायम करनी होगी। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने कहा कि वह इस परिवार की सदस्य होने के नाते पूरे ब्लॉक की जनता, नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयास करेंगी। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला उपाध्यक्ष आनंद डंगवाल, बृहस्पति गिरी महाराज, राजेंद्र बिष्ट, भारत भूषण कुंडू, सुनील बिष्ट, गोकुल मेहता, पुष्कर मेहता, राम सिंह रावत सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।