Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया ‘लखपति दीदी सम्मेलन’

Spread the love

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से रविवार को अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल के नेतृत्व में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुंदन लटवाल ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें स्वरोजगार, उद्यमिता और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर महापौर अजय वर्मा, विमला रावत, किरण पंत, रवि रौतेला, दर्शन रावत, संजय बिष्ट, आनंद कनवाल, हरीश मेहता, हितेश नेगी, जगत तिवारी, रेखा, भारती जलाल, कविता साह, नीमा वर्मा, ललिता पंचपाल, ज्योति लटवाल, हेमा कंडपाल, रश्मि आर्य, सीमा, नीलम, सुनीता देवी, रेखा जीना, पार्वती बिष्ट, पिंकी बिष्ट, सरस्वती देवी, दीपा, गीता, प्रेमा, पुष्पा, जानकी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।