Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल

अल्मोड़ा। चौखुटिया कस्बे के रावत गैराज क्षेत्र में शुक्रवार को एक कैंटर और ओमनी वाहन की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली चौखुटिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संयुक्त चिकित्सालय चौखुटिया में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार कैंटर (यूके 01 सीए-1047) के चालक कुंदन मेहरा निवासी कसार देवी, अल्मोड़ा पर तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप है। कैंटर की टक्कर से ओमनी (यूके 01 पीए-3478) में सवार राधा देवी, कोमल, चालक वीरेंद्र सिंह तथा किशन राम घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों का उपचार संयुक्त चिकित्सालय चौखुटिया में चल रहा है और उनकी हालत सामान्य है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।