Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कार-स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत, दो युवक घायल

Spread the love

अल्मोड़ा। चौखुटिया में महारानी होटल के पास मंगलवार रात वैगनआर कार और एक्टिवा स्कूटी की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली चौखुटिया पुलिस को क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। हादसे में स्कूटी सवार गुरदीप सिंह निवासी लुधियाना, पंजाब और टीटू सिंह गुरजीत निवासी गुलजारपुर कुंडेश्वरी, काशीपुर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वैगनआर कार भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई और चलने की स्थिति में नहीं रही। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को मुख्य सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य किया गया।