Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चंपावत प्रकरण की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो होगा आंदोलन: सुराज सेवा दल

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। सुराज सेवा दल ने चर्चित चंपावत प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि मामले में शुरुआत से ही लापरवाही बरती गई और पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय पूरे प्रकरण को जल्दबाजी में समाप्त करने का प्रयास किया गया। शनिवार को किशन नगर चौक स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि पहाड़ की बेटियों की सुरक्षा के मामलों में भाजपा अपने लोगों को बचाने में जुट जाती है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि आज तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया है।उन्होंने कहा कि चंपावत मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई और केवल मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच पूरी करने की कोशिश की गई। सुराज सेवा दल ने सवाल उठाए कि क्या घटना से जुड़े सभी लोगों की कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। संगठन ने मामले की जांच एसआईटी गठन कर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कराने अथवा हाईकोर्ट के किसी रिटायर्ड जज से जांच कराने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।