Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सीएचसी सहिया में लगी टीबी जांच की आधुनिक मशीनें

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। सीएचसी सहिया में उपचार को आने वाले टीबी के मरीजों को राहत मिली है। सीएचसी सहिया में टीबी की जांच के लिए दो नई मशीनें मिली है। शुक्रवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंर्तगत ओएनजीसी की ओर से टीबी की जांच के लिए एक मशीन लगाई गई। दूसरी मशीन भी जल्द लगाई जाएगी। इससे पहले चकराता और सहिया के पर्वतीय एवं जनजातीय क्षेत्रों में यह मशीन उपलब्ध न होने के कारण स्थानीय मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बलगम और टीबी की सटीक जांच के लिए क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी तय करके उप जिला चिकित्सालय विकासनगर, जाना पड़ता था। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि मशीनें उपलब्ध कराना सराहनीय कदम है। इस दौरान ओएनजीसी के प्रबंधक, स्वामी विवेकानन्द फाउंडेशन खोलिया के अध्यक्ष सुन्दर, कार्यक्रम संयोजक हरशुल धवन, आयोजक टीबीएम प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।