Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

छानी में आग लगने से दो मजदूर जिंदा जले

Spread the love

त्यूणी तहसील के खेड़ा काल्दी में हुआ अग्निकांड

विकासनगर(आरएनएस)। तहसील क्षेत्र के डिरनाड गांव के खेड़ा काल्दी स्थित एक छानी में बुधवार देर रात आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए। आग इतनी तेजी से फैली की आसपास के सेब के बागानों के भी चपेट में आने से सेब के पेड़ जल गए। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे डिरनाड के ग्राम प्रहरी ने राजस्व पुलिस को सूचना देकर बताया कि एक छानी से आग की लपटें उठ रही हैं। सूचना पर राजस्व पुलिस रात को ही होमगार्ड के जवानों के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर देखा कि डिरनाड निवासी राजेंद्र सिंह खत्री की खेड़ा काल्दी स्थित छानी जलकर राख हो गयी। छानी के अंदर सो रहे दो मजदूर मोहन लाल (49) पुत्र मन बहादुर, निवासी भटाड़ तहसील त्यूणी और गणेश (59) पुत्र दौलत सिंह निवासी डिरनाड तहसील त्यूणी की मौके पर ही जलकर मौत हो गयी। राजस्व उपनिरीक्षक छजाड़ हनोल भीमदत्त जोशी ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया है। छानी के ही समीप दो सेब के बाग भी आग की चपेट में आ गये। इसमें राजेंद्र खत्री के चालीस और बुद्धी सिंह निवासी डिरनाड के बीस सेब के पेड़ जलकर राख हो गये। बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।