Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

छात्रों को दिलाई शत प्रतिशत मतदान की शपथ

Spread the love
विकासनगर(आरएनएस)। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सभी छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही प्रपत्र भी वितरित किए गए। इस पर उन्हें अपने परिजनों और पड़ोसियों से संकल्प दिलवाने की सलाह दी गई। प्राचार्य प्रो. आशुतोष शरण ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान से बड़ा पर्व दूसरा नहीं होता है। मतदान प्रक्रिया से ही देश में जनता की हितैषी सरकार बनती है। उन्होंने कहा भारत के साथ ही आजाद हुए अधिकांश देशों में लोकतंत्र की जड़े नहीं जम पाई हैं। जबकि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा और सुव्यवस्थित लोकतंत्र है। कहा कि लोकतंत्र की उच्च परंपराओं को बनाए रखना युवाओं का दायित्व है। इसके लिए युवाओं को अपने क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। पंचायत, निकाय स्तर से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक प्रत्येक वयस्क नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इस दौरान डॉ. कामना लोहानी, मंजू अग्रवाल, सोनम अवस्थी, डॉ. आराधना भंडारी, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. पूजा रावत, डॉ. श्रुति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।