Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

क्लीन टू ग्रीन अभियान के तहत ओडला गांव में चला स्वच्छता अभियान

Spread the love


अल्मोड़ा। क्लीन टू ग्रीन अभियान के 45 दिवसीय कार्यक्रम के तहत इंडियन यूथ फोरम से जुड़े युवाओं ने दौलाघाट के ओडला गांव में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तीसरे चरण में युवाओं ने राजकीय मॉडल स्कूल और गांव के मुख्य मार्ग के आसपास सफाई की। अभियान के दौरान प्लास्टिक और अन्य अजैविक कूड़े को एकत्र कर कूड़ाघर में डाला गया। युवाओं ने ग्रामीणों से कूड़े के उचित निस्तारण की तकनीकों को अपनाने की अपील की। साथ ही आसपास के दुकानदारों से डस्टबिन रखने और प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों और युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम समन्वयक सुनीता भट्ट ने बताया कि 45 दिन का यह अभियान 8 मई से शुरू हुआ है और 22 जून तक चलेगा। अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अभियान में हिमानी खोलिया, आरती, वैष्णवी नेगी, अरुण भंडारी, दीक्षा, संतोषी, खुशी, मयंक, रोशनी तिवारी, भावना, ममता, बबीता और सीमा भंडारी सहित कई युवा शामिल रहे।