Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विश्व दिव्यांग दिवस पर अल्मोड़ा के छह दिव्यांगजनों को सीएम धामी करेंगे सम्मानित

Spread the love



अल्मोड़ा। विश्व दिव्यांग दिवस पर अल्मोड़ा जिले के छह दिव्यांगजनों को सीएम पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। इनका चयन जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से तीन श्रेणियों में किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी ने बताया कि सम्मान समारोह तीन दिसंबर को देहरादून में होगा। चयनित दिव्यांगजनों में स्वत: रोजगार श्रेणी से विनीता तड़ागी, नीमा मटेला और चंदन लटवाल, दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी श्रेणी से गरिमा जोशी और उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी श्रेणी से रमेश राम और भुवन चंद्र मिश्रा का नाम शामिल है। बताया कि यह चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दिव्यांगजनों की मेहनत और संघर्ष को पहचानने का एक प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *