Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक

Spread the love



अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कमेटी ने इसे संगठन और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। इस अवसर पर आयोजित शोकसभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, तारा चंद्र जोशी, दीप डांगी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, दीपक कुमार, महेंद्र बिष्ट, पवन सिंह मेहरा, निर्मल रावत, दीपेश कांडपाल, गणेश मेहता, पारितोष जोशी, अरविंद रौतेला, दीवान सतवाल, देवेंद्र बिष्ट, राजू चिलवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। सभा में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।