Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई नेहरू जयंती

Spread the love


अल्मोड़ा। रानीखेत कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और विकास की मजबूत दिशा प्रदान की। उन्होंने युवाओं से नेहरू के विचारों को आत्मसात कर देशहित में कार्य करने का आह्वान किया। करन माहरा ने कहा कि नेहरू का जीवन देश सेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक था तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, अगस्त लाल साह, योगेश साह, कुलदीप कुमार, गोपाल देव, रमेश पंत, दीपक पंत, सोनू सिद्दीकी, त्रिलोक आर्या, भूपेंद्र आर्या, प्रमोद कुमार, हेमंत बिष्ट, विजय तिवारी, चंदन बिष्ट, विनीत चौरसिया, संदीप बंसल और सुरेंद्र पवार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।