Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कोसी बैराज की सफाई को लेकर विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोसी बैराज पर किया धरना प्रदर्शन

Spread the love


अल्मोड़ा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, कोसी बैराज में सफाई की मांग को लेकर अल्मोड़ा बारामंडल विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोसी बैराज पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने की और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या को देखते हुए उन्होंने कोसी बैराज का निरीक्षण किया था और तब उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बैराज के अंदर जमा हुए गाद की समय पर सफाई करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज भी बैराज में गाद की समस्या बनी हुई है, जिससे जल भराव और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मई-जून में गाद की सफाई नहीं की गई तो पेयजल समस्या और गंभीर हो सकती है। साथ ही, उन्होंने सिंचाई खण्ड और जल संस्थान विभाग के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय पर सफाई नहीं हुई तो विभाग इसके लिए जिम्मेदार होगा और जनहित में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। यहां धरना प्रदर्शन में पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रदेश सचिव महेश चंद्र आर्या, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल सुशील साह, प्रदेश दुग्ध संघ उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, यूथ जिलाध्यक्ष एवं पार्षद दीपक कुमार, डॉ मनोज जोशी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र बिष्ट, बिशन सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव महेश चंद्र सहित अन्य पार्षद और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *