Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मानिला महाविद्यालय गेट से लिंक मार्ग निर्माण का शुभारंभ

Spread the love


अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड के बिष्ट बाखली में आयोजित जनमिलन कार्यक्रम में सल्ट विधायक महेश जीना ने मानिला महाविद्यालय गेट से पैंसिया-पीपना मोटर मार्ग को जोड़ने वाले लिंक मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क के निर्माण से रावत बाखली, बिष्ट बाखली, नौहटनौला (कुणीधार), कूल्हू बाखली तथा दुबलु पाटली (बेसर बगड़) सहित कई गांवों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महेश जीना ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है, जिससे लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने के साथ सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलती है। उन्होंने कहा कि लिंक मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी। सड़क बनने से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी हो सकेगी। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवती तिवारी, किसान आयोग सदस्य देवीदत्त शर्मा, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख कुंदन बिष्ट, राजेश तिवारी, रमेश रावत, संतोषी भट्ट, महेंद्र बिष्ट, पूरन अधिकारी, नारायण नैनवाल, लक्ष्मी दत्त भट्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद घुघत्याल, जिला कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष चंद्रा भाकुनी, रेखा बिष्ट, पूरन भट्ट, प्रदीप सिंह बिष्ट, खीम सिंह घुघत्याल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *