Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने बुधवार को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नगर निगम और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक से पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। समीक्षा बैठक में भावना मेहरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नगर निगम और सभी संबंधित विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आमजन के कार्यों का त्वरित निस्तारण हो और लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा करने, नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत, प्रदेश सह-संयोजक निकाय प्रकोष्ठ कैलाश गुरुरानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल, नगर निगम पार्षद एवं भाजपा नगर महामंत्री अर्जुन सिंह बिष्ट सहित जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नगर निगम और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।