Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

डिफेंस की तैयारी कर रही युवती से अश्लीलता करने पर केस

Spread the love

देहरादून। डिफेंस की तैयारी कर रही युवती से अश्लीलता करने के आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि एक व्यक्ति ने तहरीर दी। कहा कि उनकी 21 वर्षीय बेटी डिफेंस की तैयारी कर रही है। कहा कि वह सुबह 4.30 बजे दौड़ते के लिए जाती है। आरोप है कि शनिवार को पड़ोसी बुजुर्ग दहारी ने उनकी बेटी को अपशब्द कहते हुए बेइज्जती की। धक्का मुक्की करने का आरोप भी पीड़िता के परिजनों ने लगाया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।