Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दो मंजिला मकान में लगी आग, देघाट पुलिस ने कड़ी मशक्कत से बुझाई

Spread the love


अल्मोड़ा। देघाट के जैखाल गांव में सोमवार रात एक दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरी बाखली खतरे की जद में आ गई थी। घटना की सूचना रात करीब 9:30 बजे देघाट थाना पुलिस को मिली। आग का स्थान थाने से लगभग 14 किलोमीटर दूर था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने मकान में रह रहे दो बुजुर्ग और उनकी बहू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन मकान के अंदर रखा लकड़ी और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पहाड़ी इलाका होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतें आईं, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोग बाल्टियों से पानी लाकर आग पर नियंत्रण पाने में जुटे रहे। देघाट पुलिस की तत्परता और साहसिक प्रयासों से बड़ा हादसा होने से टल गया। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के साथ उपनिरीक्षक गंगा राम गोला, अपर उपनिरीक्षक गणेश राणा, हेड कांस्टेबल मनोज पाण्डे, कांस्टेबल उपेन्द्र यादव, नीरज बिष्ट और योगेश गोस्वामी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *