Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा मुख्य बाजार में गैस सिलेंडर वितरण की जिलाधिकारी से की मांग

Spread the love


अल्मोड़ा। नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी से भेंट वार्ता कर मुख्य बाजार में पिकअप के माध्यम से सिलेंडरों का वितरण करने के सम्बन्ध में वार्ता की। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया। कहा कि मुख्य बाजार में मजदूरों के माध्यम से गैस सिलेंडर मंगाने में अत्यधिक मजदूरी का भुगतान करना पड़ता है, जिससे इन परिवारों के ऊपर अत्यधिक आर्थिक बोझ पड़ता है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को मुख्य बाजार के उन चौड़े स्थलों का सुझाव दिया जहाँ पर गैस सिलेंडरों का वितरण सुगमता से किया जा सकता है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि प्रत्येक रविवार की सुबह 6 बजे से मुख्य बाजार में पिकअप के माध्यम से वाणिज्यिक व घरेलू गैस सिलेंडरों के वितरण करने हेतु संबंधित विभाग को आदेशित करें। जिलाधिकारी ने नगर के मुख्य बाजार में गैस सिलेंडरों के वितरण की मांग पर सहमति जताते हुए पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है की जल्द ही मुख्य बाजार में व्यापार व निवास करने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों का वितरण मुख्य बाजार में शुरू कर दिया जाएगा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने जिलाधिकारी द्वारा सहमति देने पर उनका आभार प्रकट किया है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज आदि मौजूद रहे।