Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गुरिल्लों के शिष्टमंडल को प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय दिलाए जाने की मांग

Spread the love



अल्मोड़ा। एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानन्द डालाकोटी एवं जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने बयान जारी कर शासन प्रशासन से प्रधानमंत्री के अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ प्रवास पर गुरिल्लों के शिष्टमंडल को मुलाकात का समय दिलाए जाने की मांग की है। बयान में उन्होंने कहा है कि अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में गुरिल्लों के धरने का आज 5108 दिन हो गये हैं। गुरिल्लों द्वारा केन्द्र सरकार, राज्य सरकार तथा शासन प्रशासन को अपनी मांगों के ज्ञापन लगातार प्रेषित किये जा रहे हैं, ज्ञापनों पर कार्यवाही के स्थान पर सभी स्तरों पर ज्ञापनों को एक दूसरे स्तरों पर भेज देने के अलावा कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है। केन्द्र सरकार जहां 9 मई 2011 को एसएसबी विभाग द्वारा गुरिल्लों के समायोजन हेतु भेजी गई योजना पर कार्यवाही नहीं कर रही है तो, राज्य सरकार अपने ही शासनादेशों पर कार्यवाही नहीं कर रही है, अजीब बिडंबना है कि 09 अगस्त 2023 को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के मुख्यमंत्री के साथ 15-20 दिन के भीतर मुख्यमंत्री के साथ उच्चस्तरीय बैठक कराए जाने के आश्वासन के 02 माह होने पर भी बैठक का आयोजन नहीं हो सका है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि मुख्यमंत्री स्वयं प्रधानमंत्री जी से गुरिल्लों के मुद्दे पर प्रभावी पहल करते हुए, उनके द्वारा केन्द्र सरकार को भेजी हिम प्रहरी योजना की स्वीकृति की मांग भी करें। पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूड़ी द्वारा भारत-नेपाल खुली सीमा पर निगरानी हेतु पर विशेष बल बनाए जाने के प्रस्ताव पर विचार का अनुरोध करें। संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार की ओर से आश्वासन के अनुरूप कार्यवाही नहीं होती है तो संगठन द्वारा प्रस्तावित नवंबर माह में देहरादून से दिल्ली पैदल मार्च तिथियां घोषित कर तैयारी प्रारंभ की जाएंगी जिस हेतु नवरात्रि के बाद संगठन की बैठक बुलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *