Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खेल महाकुम्भ 2024 की जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू

Spread the love


अल्मोड़ा। जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी अल्मोड़ा प्रशान्त कुमार ने बताया कि शनिवार को खेल महाकुम्भ-2024 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय आयु वर्ग अन्डर-20 एवं अन्डर-23 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता खेल मैदान हवालबाग में तथा एथेलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्टस स्टेडियम अल्मोड़ा में किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में मुख्य अतिथि के रूप में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित लियाकत अली, क्रीड़ा कोच एसएसजे विवि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के अतिरिक्त फुटबॉल कोच हरीश कनवाल पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत खत्याड़ी, जीवन प्रकाश एवं खेल प्रशिक्षक खेल विभाग अल्मोड़ा उपस्थित थे। उक्त प्रतियोगिताओं में आयु वर्ग अन्डर-20 बालक में 100 मीटर दौड़ में स्थान जगदीश सिंह, 200 मीटर दौड़ में अजय सिंह, चक्का फेंक में राहुल कुमार तथा अन्डर-23 आयु वर्ग बालक 100 मीटर दौड़ में भुपेन्दर, 400 मीटर दौड़ में चन्दन राम, 800 मीटर में जीवन राम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिताओं में शिक्षा विभाग, खेल विभाग तथा युवा कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे जिनमें शिक्षा विभाग से धन सिंह धोनी,  शिवदत्त जोशी, गोविन्द सिंह, पूनम बिष्ट, तुलसी बिष्ट, लता वर्मा, महेन्द्र सिंह भैसोड़ा, शोबन सिंह कनवाल एवं कुन्दन सिंह कनवाल तथा युवा कल्याण एवं प्रारद विभाग से क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी सोनू कुमार, अशोक कुमार, संदीप वर्मा, विभिन्न विकासखण्डों के पीआरडी स्वयंसेवक तथा चिकित्सा विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *