Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हवालबाग खेल मैदान में 12 दिसंबर से

Spread the love


अल्मोड़ा। जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी अल्मोड़ा प्रशांत कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं जिनमें विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा, की प्रतियोगिताएं दिनांक 12 दिसम्बर 2023 से खेल मैदान हवालबाग में आयोजित की जा रही हैं। उक्त प्रतियोगिताओं में आयु वर्ग 14, 17, 19 (बालक वर्ग) की प्रतियोगिताओं में दिनांक 12 दिसम्बर को एथलेटिक्स, 13 दिसम्बर को वॉलीबॉल, 14 दिसंबर  को कबड्डी, 15 दिसम्बर को खो-खो का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 16 दिसम्बर को आयु वर्ग 14,17,19 (बालक एवं बालिका वर्ग) की फुटबॉल प्रतियोगिता तथा आयु वर्ग 14,17,19 (बालिका वर्ग) की प्रतियोगिताओं में दिनांक 18 दिसम्बर को एथलेटिक्स, 19 दिसंबर को वॉलीबॉल, 22 दिसंबर को कबड्डी एवं 23 दिसम्बर को खो-खो की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को  विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *