Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खेल महाकुम्भ-2024: 100 मीटर दौड़ में दिव्या, 600 मीटर में दिया ने पाया पहला स्थान

Spread the love


अल्मोड़ा। प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी अल्मोड़ा सोनू कुमार ने बताया कि शुक्रवार को खेल महाकुम्भ-2024 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय आयु वर्ग अन्डर-14 व 17 बालिका वर्ग की एथेलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल मैदान हवालबाग में किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं में आयु वर्ग अन्डर-14 बालिका 60 मीटर दौड़ में अनुष्का फुलारा प्रथम, किरन द्वितीय एवं आकांक्षा तृतीय स्थान पर रही। 600 मीटर दौड़ में दिया प्रथम, करिश्मा नेगी द्वितीय एवं दिया बिष्ट तृतीय स्थान पर रही। अण्डर 17 बालिका 100 मीटर दौड़ में दिव्या शर्मा प्रथम, साक्षी लटवाल द्वितीय एवं अंकिता बिष्ट तृतीय स्थान पर तथा 400 मीटर दौड़ में अंजलि उप्रेती प्रथम, नेहा थापा द्वितीय एवं चांदनी बिष्ट तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता आयोजन में शिक्षा विभाग से धन सिंह धोनी, शिवदत्त जोशी, गोविन्द सिंह, पूनम बिष्ट, तुलसी बिष्ट, लता वर्मा, महेन्द्र सिंह भैसोड़ा, शोबन सिंह कनवाल एवं कुन्दन सिंह कनवाल तथा युवा कल्याण एवं प्रारद विभाग से क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी अशोक कुमार, संदीप वर्मा, विभिन्न विकासखण्डों के पीआरडी स्वयंसेवक तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *