Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की समीक्षा बैठक

Spread the love

अल्मोड़ा। विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य को लेकर सुझाव लिए गए तथा अभियान के दौरान सामने आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जनपद में अब तक 98,529 नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से 78,867 नोटिसों पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और सूची में दर्ज सभी प्रविष्टियों की शुद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शेष नोटिसों, दावों और आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बीएलओ और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए सभी उपजिलाधिकारियों को नियमित समीक्षा करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि कैलाश गुरुरानी, पूरन रौतेला एवं अन्य मौजूद रहे।