Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नगर की मुख्य बाजार में पहली बार शुरु हुई घरेलू एवं वाणिजिक गैस वितरण

Spread the love


अल्मोड़ा। नगर में मुख्य बाज़ार में रविवार के दिन घरेलू एवं वाणिजिक गैस वितरण किया गया। जिसमें लोगों में भी काफी उत्साह दिखा। नगर में रविवार को सुबह 07 बजे से इण्डेन गैस सर्विस द्वारा मुख्य बाजार में थाना बाजार, हुक्का क्लब, चौक बाजार में गैस वितरण का कार्य किया गया। बाजार के उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने में लगभग 100 से 200 रूपये तक अतिरिक्त मजदूरी देनी पड़ रही थी। बाजार में गैस वितरण की सुवि‌धा से राहत मिल रही है। विदित हो कि देवभूमि व्यापार मंडल ने बाजार में गैस वितरण के सम्बन्ध में वार्ता की थी। जिसके बाद रविवार को नगर के मुख्य बाजार में गैस वितरण को वाहन पहुंचा और उपभोक्ताओं को सहूलियत हुई। उपभोक्ताओं ने देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को धन्यवाद किया।