Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दुगालखोला में ब्यूटी पार्लर में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर के दुगालखोला क्षेत्र में रविवार तड़के एक ब्यूटी पार्लर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब चार बजे ड्रीम ब्यूटी पार्लर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग ने पूरे पार्लर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते आग आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों तक नहीं फैल सकी। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

अग्निकांड में पार्लर के भीतर रखा फर्नीचर, महंगे कॉस्मेटिक उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। पार्लर संचालिका ममता बिष्ट को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।