Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने तलवार लेकर निकाली शक्ति यात्रा

Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)।  विहिप और मातृ इकाई दुर्गा वाहिनी के स्थापना दिवस पर रविवार को शक्ति यात्रा निकाली गई, जिसमें दुर्गा वाहिनी से जुड़ी महिलाओं ने हाथों में तलवार लेकर यात्रा निकाली और महिलाओं से संकट आने पर दुर्गा बनने का आह्वान किया। यात्रा आशीर्वाद वाटिका ऋषिकेश से प्रारंभ होकर डोइवाला नगर चौक, मिल रोड, मिल गेट, प्रेम नगर बाजार, हंसुवाला होते हुए लोधेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। शक्ति यात्रा का विभिन्न जगहों पर लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। मातृशक्ति प्रांत संयोंजिका नीता कपूर और मातृशक्ति उपाध्यक्ष संध्या कौशिक ने कहा कि महिला अबला नहीं, सबला है। उन्होंने वर्तमान में महिलाओं की भूमिका देश के लिए ज्वळन्त मुद्दे पर अपने विचार रखें। उन्होंने युवतियों और महिलाओं को दुर्गा वहिनी और मातृशक्ति से जुड़ने की अपील की। ताकि समय-समय पर वह अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका नीलम त्रिपाठी और सहसंयोजिका पूजा लटवाल ने दुर्गा वाहिनी की स्थापना, कार्य शैली, संगठन का महत्व, कार्यकर्ताओं के दायित्व जैसे विषयों पर विचार रखा। मौके पर विहिप के प्रान्त संगठन मंत्री अजय आर्य, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडे, सह संगठन मंत्री अमित, जिला मंत्री संतोष राजपूत, विभाग संयोजक बजरंग दल नरेश उनियाल, प्रखंड अध्यक्ष विहिप राजेंद्र तड़ियाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, एडवोकेट रामेश्वर लोधी, ईश्वर चंद अग्रवाल, संजीव लोधी, अपूर्वा लोधी, अवतार सिंह, दिनेश वर्मा, अंकित, रिचा गोयल, रिद्धि, सोनी, वंशिका रोहिणी, खुशबू, वंदना, वंशिका लोधी, अंतरा राजपूत, राकेश लोधी, पंकज शर्मा, अजय लोधी, विक्रम नेगी, मनमोहन नौटियाल, विनय जिंदल, गजेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।