Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

Spread the love

अल्मोड़ा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय पाताल देवी परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल एक औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की सतत जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान मातृशक्ति के सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण का भी संदेश देता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से भी अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित क्षेत्र के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, दर्जा मंत्री कुंदन लटवाल, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, अमित चौधरी, संजय बिष्ट, प्रकाश मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।