Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नगर निगम चुनाव हेतु निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित

Spread the love


अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना के क्रम में नगर निगम अल्मोड़ा हेतु नगर प्रमुख/अध्यक्ष/सभासद तथा सदस्य पदों के सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग आफिसर) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी (असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर) नामित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम अल्मोड़ा हेतु नगर प्रमुख/उप नगर प्रमुख पद हेतु अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया को निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य कृषि अधिकारी विनोद कुमार शर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी, (सभासद पद हेतु) उप जिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा को निर्वाचन अधिकारी एवं खण्ड शिक्षाधिकारी ताकुला विनय कुमार को वार्ड सं0 (01 से 10) तक सभासद पद हेतु, खण्ड शिक्षाधिकारी लमगड़ा प्रेमा बिष्ट को वार्ड सं0 (11 से 20) तक सभासद पद हेतु, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेनू भण्डारी को वार्ड सं0 (21 से 30) तक सभासद पद हेतु, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री को वार्ड सं0 (31 से 40) तक सभासद पद हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *