Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पेड़ गिरने से 18 घंटे बाधित रही दर्जनों गाँवों की विद्युत आपूर्ति

Spread the love



अल्मोड़ा। विकासखंड भैंसियाछाना के गाँवों को विद्युत आपूर्ति सप्लाई करने वाली 11केवी विद्युत लाइन में पेड़ गिरने से फॉल्ट आ गया। इस कारण विकासखंड के लगभग 50 गांवो के हजारों ग्रामीणों को ठंड में रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। करीब 18 घंटे बाद रविवार सुबह करीब 10:00 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
शनिवार शाम करीब 4:00 बजे बाड़ेछीना तथा पेटशाल के बीच 11केवी विद्युत लाइन के ऊपर चीड़ का पेड़ जा गिरा, जिससे विकासखंड भैंसियाछाना के बाड़ेछीना, धौलछीना, पेटशाल, पल्यूं बैण्ड, कसाणबैण्ड, जमराड़ी, मंगलता, कनारीछीना, सेराघाट के आसपास चार दर्जन से अधिक गाँवों में अंधेरा छा गया। बिजली गुल होने से हजारों ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर होना पड़ा। ठंड में विद्युत सप्लाई बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से घरों में बुजुर्ग, बच्चे तथा महिलाएं परेशान रही तो अस्पतालों में मरीजों तथा तीमारदारों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी। कई जगहों पर पानी की सप्लाई भी बाधित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *