Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सेवानिवृत्ति पर 03 पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

Spread the love


अल्मोड़ा।

अल्मोड़ा पुलिस से सेवानिवृत्त हुए 03 कार्मिकों को भावभीनी विदाई दी गई। रविवार को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह,अपर उपनिरीक्षक देवी दत्त व हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह नेगी के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया तथा पुलिस विभाग में सेवा करना अपना सौभाग्य बताते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत लगन से करते हुए हमेशा अपने उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे तीनों कर्मचारियों के पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की गई और सेवानिवृत्त जीवन में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने व स्वंय को व्यस्त रखते हुए अपने परिवार को समय देने हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरांत उनको फूल माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह का मंच संचालन प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन विजय विक्रम द्वारा किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, उपनिरीक्षक पुष्पा भट्ट, उपनिरीक्षक हीरा सिंह, अपर उपनिरीक्षक दान सिंह मेहता, अपर उपनिरीक्षक दामोदर कापड़ी, अपर उपनिरीक्षक नवीन पाठक सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।