Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गोविन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान ने ईको स्मार्ट आदर्श ग्राम विकास पर ग्रामवासियों को किया जागरूक

Spread the love


अल्मोड़ा। गोविन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल के सामाजिक एवं आर्थिक विकास केन्द्र द्वारा ‘ईको स्मार्ट आदर्श ग्राम विकास’ परियोजना चलाई जा रही है। इस परियोजना के अन्तर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम चितई में चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ करते हुए संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केन्द्र की प्रमुख डॉ पारोमिता घोष ने ग्रामीणों को कृषि वानिकी की विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार साहनी ने कृषि पर्यटन की ओर प्रकाश डाला और विभिन्न रोजगार अवसरों पर चर्चा की। कार्यक्रम में हरित कौशल पर भी चर्चा हुई तथा डॉ हर्षित पन्त जुगरान ने पिरूल से बायो-ब्रिकेट्स के लाभों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आमंत्रित उद्यान विभाग के कृष्ण सिंह बिष्ट ने विभाग की विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत करवाया। इसी क्रम में आमंत्रित जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने विभिन्न पर्यटन से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला हाट की सचिव कृष्णा बिष्ट एवं समन्वयक राजेन्द्र काण्डपाल ने भी शिविर में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *