Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बिहार के कृषकों ने सीखी मोटे अनाज के उन्नत उत्पादन तकनीक

Spread the love


अल्मोड़ा। विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में मोटे अनाज (श्री अन्न) की उन्नत खेती विषय पर तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के योजनान्तर्गत कृषि विभाग, लखीसराय (बिहार) द्वारा प्रायोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार राज्य के लखीसराय जिले से 30 कृषकों एवं आत्मा परियोजना के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कृषकों को मोटे अनाज (श्री अन्न) से सम्बंधित विभिन्न आयामों उन्नत उत्पादन तकनीकी, पोषण सुरक्षा में महत्व, मूल्यवर्धित उत्पाद एवं कटाई के बाद प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। श्री अन्न फसलों के साथ ही किसानों को आय वृद्धि के लिए उन्नत सब्जी उत्पादन एवं संस्थान की अन्य उन्नत तकनीकों के बारे भी में बताया गया। संस्थान के निदेशक डा. लक्ष्मीकांत ने कहा कि श्री अन्न फसलों की पोषण सुरक्षा तथा जलवायु परिवर्तन के दौर में इनकी भूमिका के बारे में बताया। उन्होने किसानों को इन फसलों की बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के लिए इनकी खेती में उन्नत तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *