Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सराईखेत स्कूल में बच्चों को सिखाए आग से बचाव के तरीके

Spread the love


रानीखेत। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन और मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत नरेश जोशी के नेतृत्व में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, सराईखेत में मॉक ड्रिल एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। अग्निशमन टीम ने आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित और प्रभावी तरीके से बचाव कार्य करने के संबंध में आवश्यक सावधानियां बताईं। विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्रों के सही प्रयोग, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग तथा आग लगने पर तत्काल किए जाने वाले आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से आग पर नियंत्रण पाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। अग्निशमन टीम ने जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों और आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सजग रहने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *