Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

Spread the love


अल्मोड़ा। जिला अभिहित अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद अल्मोड़ा में विभिन्न स्थानों पर खाद्य प्रतिष्ठानों से मिठाई, मिल्क प्रोडक्ट, तेल, नमकीन सहित विभिन्न उत्पादों के 43 खाद्य नमूने क्वालिटी जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। बताया कि लैब जांच रिपोर्ट में नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया गया तो उसमें खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्य कारोबार के निर्माताओं एवं विक्रेता के लिये खाद्य की स्वच्छता एवं शुद्धता के लिए मानक निर्धारित है जिसका अनुपालन सुनिश्चित करना सभी के लिए  आवश्यक है। यहाँ सैंपलिंग में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदकिशोर समेत अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *