Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने चमोली हादसे को बताया प्रशासन की लापरवाही,कहां चमोली हादसे के लिए जिम्मेदारों पर सामूहिक हत्या का मुकद्दमा हो कायम

Spread the love


अल्मोड़ा-सीमांत जनपद चमोली के चमोली शहर में अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर हुए भीषण हादसे में मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं जाहिर करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि इतने सारे लोगों की मौत के लिए प्रशासनिक लापरवाही व नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत घटिया निर्माण व घटिया यंत्र का भ्रष्टाचार जिम्मेदार है।उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जो उस प्रोजेक्ट की देख रेख कर रहा उसकी सुध लेने वाला व उसके कार्य की निगरानी करने वाला कोई नहीं और जब उसकी करंट से उसके मौत की सूचना लग चुकी थी तो क्यों नहीं प्लांट की बिजली सप्लाई बंद की गई। कर्नाटक ने कहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना मानवीय लापरवाही के कारण घट गई इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में इस्तेमाल हुई सामग्री व यंत्र की गुणवत्ता की भी जांच होनी चाहिए।