Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हुआ गिरफ्तार

Spread the love



अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज़ होने के करीब 02 माह बाद यह गिरफ़्तारी हुई है। बीते वर्ष 24 नवंबर को एक युवती (22 वर्ष) ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी थी कि पंकज कार्की नाम के युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गयी थी। जिसमें अभियुक्त घटना कारित करने के बाद से फरार चल रहा था। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के दिशा-निर्देशन में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस के प्रयासों से 25 जनवरी गुरुवार को अभियुक्त पंकज कार्की को जीआर गेट अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नवीन सिंह, कांस्टेबल हरदीप सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *